फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांसद नीरज ने बढ़ाया प्रदर्शनकारियों का मनोबल

Mon, 23 Dec 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में रामगंगा के वजीरपुर घाट ​स्थित धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ सांसद नीरज मौर्य। स
विज्ञापन
अल्हागंज। आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य रविवार को रामगंगा के वजीरपुर घाट पहुंचे। वहां उन्होंने पैंटून पुल की मांग का समर्थन किया। इसी मुद्दे को लेकर 17 दिन से प्रदर्शनरत इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

मांग पर प्रशासन के स्तर से कोई ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध में शनिवार दोपहर भूख हड़ताल में शामिल गठबंधन के चार कार्यकर्ता जल समाधि लेने के इरादे से नदी में कूद गए थे, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें नदी से बाहर निकाल लिया था।
भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सपा नेता रामवीर सोमवंशी से सांसद ने नदी में कूदने वाले कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम ली। उन्हाेंने यह कहकर हड़ताली कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया कि पैंटून पुल के लिए उनके स्तर से प्रमुख सचिव से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

इस पर सपा नेता ने दोहराया कि जब तक पैंटून पुल के बारे में लिखित स्वीकृति पत्र नहीं मिलता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच, किसान संगठनों ने वजीरपुर में सरकारी जमीन की पैमाइश शुरू होने पर संतोष व्यक्त कर दस दिन से जारी भूख हड़ताल रविवार को खत्म कर दी। भाकियू अखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मांगों पर प्रशासन स्तर से काम शुरू कर दिए जाने के कारण हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें