फर्रुखाबाद रोड स्थित बिहारी जी वाटिका में भाजपा की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और सांसद कृष्णाराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने शिविर के महत्व और उपयोगिता के बारे में कहा कि आज का सक्रिय सदस्य ही भविष्य में पार्टी का पदाधिकारी बनेगा। उन्होंने कहा कि विघटनकारी तत्व संगठन को हानि पहुंचाते है उनसे बचने की जरूरत है। बताया कि संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका क्या हो? इस शिविर में बताया जायेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन में मजबूती तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में योगदान करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने की। संचालन युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल चौहान ने किया। इस मौके पर सत्यभान सिंह भदौरिया, राकेश मिश्र अनावा, मलिखान सिंह लोधी, देवेश पांडेय, विश्वास गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, योगेंद्र प्रताप सिंह, गौरव राघव, मनोज कश्यप, वैभव त्रिवेदी, क्रांति मिश्रा आदि मौजूद रहे।