जिले में कांग्रेस संगठन की नब्ज तलाशने के लिए जिला पर्यवेक्षक नामित किए गए एआईसीसी के सदस्य नितिन कुम्हालकर और पीसीसी सदस्य वीपी सिंह और पीसीसी से पर्यवेक्षक नामित निखिल कुम्हारकर मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सपा-भाजपा के अंदरूनी गठजोड़ पर तीखे तंज कसे। कुम्हालकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह राजनीतिक मंच पर नूरा कश्ती लड़ रहे हैं।
पीसीसी सदस्य वीपी सिंह ने बसपा पर जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी धर्म-समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में फिर से लाने के लिए 2017 तक इंतजार करने के बजाय अभी से संगठन को मजबूत बनाना होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने और संचालन जिला महामंत्री मनोज त्रिपाठी ने किया। बैठक में पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व चेतराम, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, विनीत मिश्रा, मुजीबउर्रहमान खां, कृष्ण विनोद मिश्र, जगदीश कुशवाहा, फहीम उज्जमा खां, रिंकू मिश्रा, रोहित सिंह, विश्वदीप अवस्थी, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, मुकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।