फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंटेनर चालक को रोककर बाइक सवारों ने पीटा, सिर में आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। हाईवे पर बाइक सही तरीके से चलाने के लिए कहने पर कंटेनर चालक को मंडी समिति गेट के पास बाइक सवार दो युवकों ने पीट दिया। हमले में चालक के सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा।
विज्ञापन

रोजा क्षेत्र के बाजीपुर गांव निवासी मोहम्मद उबैद असम से बांस लेकर मेरठ जा रहे थे। पूर्वी भक्सी तिराहे के पास चालक इधर-उधर बाइक चला रहा था। मंडी समिति गेट पर उबैद ने उसे सही तरीके से बाइक चलाने के लिए कहा। इस पर बाइक सवार और उसके साथी ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों इसके बाद बाइक लेकर मंडी समिति परिसर में चले गए।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। सीसी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें