फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन से टकराए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बंद की गए लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग की कसरक क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार की रात जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए मिर्जापुर क्षेत्र के गांव काजीपुर चिकटिया निवासी 30 वर्षीय अनुज कुमार सिंह की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अनुज कुमार बाइक से अपनी मां के साथ खुदागंज क्षेत्र के गांव नवादा दरोबस्त जा रहे थे। कसरक में बंद रेलवे क्राॅसिंग को पार करते समय डाउन लाइन पर आई ट्रेन से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर वहां बृहस्पतिवार को देर रात करीब दो बजे अनुज की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ इशिका सिंह का कहना है कि युवक ने मना किए जाने के बावजूद क्रॉसिंग बंद होने पर भी वहां से बाइक निकालने का प्रयास किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें