फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन माह से लापता युवक की अब तक तलाश नहीं कर सकी खुटार पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। तीन माह से लापता गांव गेंहुआ के 32 वर्षीय संजीव मिश्रा उर्फ अंकित के मामले में परिजनों ने खुटार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस अंकित का पता नहीं लगा सकी है। उनका कहना है कि पुलिस के पास अंकित के मामले में काफी जानकारियां पहले से हैं।
विज्ञापन

गांव गेहुंआ निवासी सुधीर मिश्रा ने बताया कि उनके चचेरे भाई संजीव मिश्रा 10 मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी संजीव का सुराग न मिलने पर परेशान परिजन एसपी से मिले। एसपी के आदेश पर पुलिस ने 20 मई को निखिल, अक्षय और संजीव गुर्जर के खिलाफ अपहरण और हत्या का खतरा होने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मामले के विवेचक सुभाषचंद्र अभी एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सके हैं। अंकित का भी कुछ पता नहीं लगा है। परिजन फिर एसपी से मिले हैं और अंकित का पता लगवाने में तेजी लाए जाने की गुहार की है। सुधीर का कहना है कि परिजन जब भी थाने जाते हैं, पुलिस अंकित का जल्द पता लगाने का आश्वासन देकर टरका देती है।
विज्ञापन


-
पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी। बाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया। लापता युवक का मोबाइल मिल गया था। उसके दोस्तों के बारे में लगातार लोकेशन ली जा रही है लेकिन पकड़ में नहीं आ सके हैं। प्रयास जारी है।
विज्ञापन


-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें