फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार बाबा-पौत्र की मौत

विज्ञापन
खुदागंज में हादसे में बाबा-पौत्र की मौत के बाद बिलखते परिजन और लगी भीड़। संवाद  
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के दतेली गांव निवासी बाइक सवार बुधपाल (55) व उनके पांच वर्षीय पौत्र आस्तिक की शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मीरानपुर कटरा-बीसलपुर नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बुधपाल अपने पौत्र के साथ बाइक से खुदागंज के लिए आए थे। दूसरी ओर खुदागंज से ट्रैक्टर-ट्रॉली बीसलपुर की ओर जा रही थी। सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाबा-पौत्र बाइक से गिर गए। सड़क पर गिरे बाबा-पौत्र के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को किनारे कराया। बुरी तरह कुचले शवों को देखकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता सर्वेश बेटे आस्तिक के शव को देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि बुधपाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। भतीजा रामवीर गांव का प्रधान है।
विज्ञापन

बुधपाल की पत्नी की भी आठ साल पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। तिलहर सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें