फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
रिंकू का फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पूरनपुर हाईवे पर मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे बिराहिमपुर गांव के पास कस्बे की ओर आ रही बाइक से कोई अज्ञात वाहन टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र के गांव खुटराया निवासी रिंकू (25) की मौत हो गई और पीछे बैठे उनके ही गांव के साथी मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज को सीएचसी पर उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रिंकू गांव कल्याणपुर भारती में रह रहे फूफा के घर से साथी मनोज के साथ घर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों युवक घायल हालत में काफी देर तक वहीं पड़े रहे। राहगीरों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर रिंकू को मृत घोषित कर दिया।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उन्होंने बताया कि रिंकू का शव कब्जे में ले लिया गया है, बाइक से टकराने वाले वाहन का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें