पति के साथ सीओ कार्यालय पहुंची खुटार के टाह खुर्द कलां की रिहाना बेगम। संवाद
खुटार। गांव टाह खुर्द कलां निवासी शहादत की पत्नी रिहाना बेगम की घर में घुसकर की पिटाई और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। परेशान दंपती बुधवार को सीओ से मिलने पहुंचे। प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
रिहाना बेगम ने बताया कि बुधवार को पड़ोस के एक युवक ने घर के पास फावड़े से मेड़ बना दी। मना करने पर युवक और उसके तीन परिजन उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उनके घर के दरवाजे भी तोड़ दिए। पति के साथ वह खुटार थाने गईं और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद दंपती ने पुवायां में सीओ कार्यालय पहुंचकर प्रार्थनापत्र देकर जान का खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि वह निगोही में हैं। आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद