फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु को बचाने में वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
जलालाबाद में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की लेखपाल कॉलोनी निवासी बाइक सवार ओमवीर (38) की सोमवार की शाम खाईखेड़ा चौराहे के पास गोवंशीय पशु को बचाने के दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। देर रात मौके पर पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े।
विज्ञापन

ओमवीर वेल्डिंग का काम करते थे। सोमवार की शाम जलालाबाद में किसी का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित खाईखेड़ा चौराहा के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक के सामने पशु आ गया। पशु को बचाने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए वाहन से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी रजनी बेसुध हो गई। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें