फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छुट्टा पशु को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
गढ़िया सरेली के सुरेश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। दामाद के साथ घूमने निकले गांव गढ़िया सरेली निवासी सुरेश कुमार (48) की बाइक छुट्टा पशु को बचाने के फेर में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई और दामाद हरदोई के थाना बावन के गांव दर्वेशपुर निवासी अभिषेक घायल हो गए।
विज्ञापन

अभिषेक की गढ़िया सरेली निवासी संजय कुमार के यहां ससुराल है। बुधवार को वह भाईदूज पर अपने पुत्र सचिन के साथ ससुराल आए थे। शाम को वह अपने चचिया ससुर सुरेश के साथ बाइक से घूमने निकले थे। बाइपास पर हरदेव राजा स्थान के पास हाईवे पर अचानक छुट्टा पशु आ गए। उनको बचाने को चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सुरेश और अभिषक गंभीर घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
वहां से निकल रहे खुटार के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने अपने साथियों के सहयोग से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सिंधौली। लखनऊ-पलिया हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी तेजराम (50) बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें