फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हल षष्ठी व्रत

विज्ञापन
लाला तेली बजरिया ​स्थित प्राचीन ​शिव मंदिर में पूजन करते पुजारी। स्रोत: स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संतान की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना के लिए माताओं ने बुधवार को हल षष्ठी (हलछठ) का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में हल षष्ठी पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हलधर भगवान का पूजन कर आरती उतारी। मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन कराया। उन्होंने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले हल षष्ठी पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम से जुड़ा माना गया है।
महिलाओं ने हलधर भगवान की पूजा कर पुत्रों की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूजन में प्रेमवती मिश्रा, नेहा मिश्रा, चित्रांश मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, मोनू मिश्रा, गणेश पाठक, साक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें