फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली हत्या की रिपोर्ट दर्ज करो, पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की लिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकसूदापुर/ पुवायां। बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए नटिउरा गांव की रामकली शनिवार सुबह बेटी और रिश्तेदारों के साथ पति के खिलाफ बंडा थाने में एसपी से मिली। रामकली ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। लेकिन एसपी के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बंडा पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने रिंकू की हत्या के बजाय उसके आत्महत्या कर लेने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो जनवरी को गांव नटिउरा निवासी 14 वर्षीय रिंकू का शव अपने घर में पड़ा मिला था। जानकारी पाकर रिंकू की मां रामकली देवी, बहन अंजली घर पहुंचे थे। रामकली ने पति रमेश पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। रामकली के अनुसार शराबी पति की प्रताड़ना से तंग होकर वह रिंकू के साथ 15 दिन पूर्व मायके चली गई थी। पुत्र के साथ जाने के कारण पति रमेश रिंकू से नाराज था और इसी कारण शराबी बाप ने बेटे की हत्या कर दी। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकू की मौत का कारण हैंगिग होना बताई गई।
रामकली के एसपी से मिलने के बाद पुलिस ने अनपढ़ रामकली को बिना तहरीर सुनाए रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि पति रमेश उसके पुत्र को प्रताड़ित करता था, जिस कारण पुत्र रिंकू ने आत्महत्या कर ली है। उधर, रामकली का कहना है कि अनपढ़ होने के कारण उसे नहीं पता कि पुलिस ने तहरीर में क्या लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज की है। पति रमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्याय दिलाया जाना चाहिए। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें