शाहजहांपुर। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। श्री गुरु नानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब समिति की ओर से शिष्टमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा कुटिया साहिब में बैठक कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। वक्ताओं ने कहा कि इस घटना को भारत सरकार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय भेजा जाना चाहिए ताकि ऐसी घटना का विश्व के किसी अन्य देश में दोहराव नहीं होने पाए। प्रदर्शन मेें सुखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, रवींद्र सिंह, परमजीत सिंह मोंगा, अरविंद सिंह, संजीव कपूर, सुखवीर सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी आदि शामिल रहे। संवाद