फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां बोली-बेटे की हत्या की गई, कह रहे खुदकुशी

विज्ञापन
एसपी से मुलाकात करने कार्यालय पहुंचीं हिमांशु की मां सुमन वर्मा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला सिंजई निवासी 27 वर्षीय हिमांशु की मौत के मामले में बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मां सुमन वर्मा ने एसपी से मुलाकात की। उनका आरोप है कि बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। आरोप है कि एक व्यापारी नेता ने भी बेटे को धमकी दी थी।
विज्ञापन

सुमन वर्मा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटे हिमांशु वर्मा और पुलकी रस्तोगी बातचीत करते थे। एक माह पूर्व यह बात लड़की के पिता सुनील रस्तोगी को पता चल गई। लड़की के पिता ने व्यापारी नेता व अन्य साथियों के साथ मिलकर कई बार बेटे को बेटी से न मिलने और शहर से भाग जाने की धमकी दी।
शहर छोड़कर न जाने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई। यह बात उसे बेटे ने बताई। बेटे ने कहा था कि परेशान न हों, वह इन लोगों को समझा देगा। सुमन वर्मा ने बताया कि 12 सितंबर की शाम सात बजे बेटा घर पर था। तभी पुलकी रस्तोगी की कॉल आई। उसके पिता ने बेटे से बहुत गुस्से में बात की।
विज्ञापन

आरोप है कि व्यापारी नेता ने भी फोन लेकर धमकी दी। कहा कि तुरंत लड़की के घर आ जाओ वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। बेटे को जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। थोड़ी देर बाद बेटे से बात हुई तो उसने बताया कि कई लोग इकट्ठा हैं। सभी सोना चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं।
इसके बाद बेटे से कोई बातचीत नहीं हुई। बेटे की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो व्यापारी नेता ने फोन पर धमकाया। कहा कि बिना सोना दिए तुम्हारा बेटा नहीं बचेगा। आरोप है कि कार्रवाई की बात कहते हुए पुलिस ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर रख लिए।
15 सितंबर को बेटे की स्कूटी और शव मिला। पुलिस ने अपनी मर्जी से केवल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल नंबर की निकलवाई जा रही सीडीआर
-हिमांशु का मोबाइल अब तक नहीं मिला है। पुलिस अब उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाएगी ताकि पता चल सके कि अंतिम दिन हिमांशु ने किस-किस से बात की थी। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें