शाहजहांपुर। मतदान के दौरान कंट्रोल रूम में सबसे अधिक शिकायतें मतदान पर्ची नहीं होने से संबंधित रहीं। कंट्रोल रूम के कर्मियों ने एप के माध्यम से पर्ची निकालकर शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दीं। इसके बाद कुछ मतदाता वोट डाल पाए।
कंट्रोल रूम के कर्मचारियों के मुताबिक, ट्रोल फ्री नंबर 05842-1950 पर सुबह से ही शिकायतें आना शुरू हो गईं कि उनके क्षेत्र के बीएलओ ने मतदान पर्ची नहीं दी। ऐसी करीब 40 से 50 शिकायत आईं। ऐसे में उन लोगों की समस्या का समाधान कर दिया गया, जिनका पहचान पत्र था। कुछ लोगों के पास पहचान पत्र नहीं होने की वजह से उनकी पर्ची नहीं निकल पाई। इससे वे मतदान करने से वंचित रह गए।
-
सी-विजिल एप पर आईं शिकायतों का निस्तारण
सी-विजिल एप पर भी शिकायतें आईं कि किसी पार्टी ने पोस्टर या होर्डिंग लगा दिया है। ऐसी करीब 10 शिकायत आईं। एफएसटी को मौके पर भेजकर ऐसी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। एफएसटी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करती रहीं।