फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दाखिल-खारिज की नकल न मिलने की सबसे ज्यादा शिकायतें

Wed, 05 Feb 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सात शिकायतें आईं। इनमें से तीन दाखिल-खारिज की नकल न उपलब्ध कराए जाने को लेकर रहीं। सात में से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया जा सका।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेंस एंड वैल्यू (संभव) के तहत नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खिरनीबाग के अमित कुमार ने लाइट सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तारीन जलालनगर के फरहान अंसारी ने नाली की सफाई न होने की शिकायत की। दोनों समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। गदियाना चुंगी की अमृत कौर ने जन्म प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत की। इस पर उनकी समस्या निस्तारित कर दी गई। रंगीन चौपाल की सबा परवीन और वाजिद खेल के हमीद उल्ला की दाखिल-खारिज संबंधी शिकायत को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। कच्चा कटरा के अक्षय गुप्ता ने भी दाखिल-खारिज संबंधी शिकायत की लेकिन मौके पर उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। मोहम्मद जई के जीशान ने आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की। नगर आयुक्त ने शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें