कलान के ग्राम भुन्नी खेड़ा में ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : 1
कलान। भुन्नी खेड़ा गांव में ग्राम समाज की परती जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया मकान मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर उसका मलबा हटवा दिया।
भुन्नी खेड़ा के प्रेम पाल ने ग्राम समाज की परती भूमि पर मकान बना लिया था। कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से की थी। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने न्यायालय में दीवानी वाद दायर कर अवैध कब्जा हटाने को नायब तहसीलदार शशांक सिंह के नेतृत्व में नौ सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया था। टीम में शामिल नायब तहसीलदार समेत राजस्व निरीक्षक सुधाकर शर्मा, रामकुमार सिंह,सुखबीर सिंह व लेखपाल सुमित कुमार, राघवेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार आदि जेसीबी लेकर गांव पहुचे और अपने सामने मकान गिरवा दिया। अब तहसील प्रशासन अवैध कब्जेदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गया है। संवाद