फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चुनाव में अब तक 14.67 लाख से अधिक की नकदी हो चुकी है जब्त

Fri, 19 Apr 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए इस्तेमाल होने वाली नकदी की बरामदगी के लिए एफएसटी की 60 टीमें लगाई गई हैं। 20-20 टीमें आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में जनपद में तैनात रहती हैं। ये संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच करती हैं। अब तक 14,65,300 रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

एफएसटी टीम ने बुधवार को मदनापुर-कांट रोड पर जिंद वाली पुलिया से एक बाइक सवार से 1,02,400 रुपये जब्त किए। वह रकम के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। रकम को राजकीय कोषागार में जमा करा दिया गया है। इससे पहले चार अप्रैल को एफएसटी टीम ने सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हरदोई सीमा के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 9,62,900 रुपये जब्त किए थे। कार में दो व्यापारी सवार थे। वे रकम अपनी होने का अब तक कोई साक्ष्य नहीं दे सके हैं।
टीम ने 20 मार्च को थाना कटरा क्षेत्र में ओवरब्रिज से गुजर रही कार से चार लाख रुपये जब्त किए थे। कार में चार लोग सवार थे। नकदी कोषागार में जमा करा दी गई है। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 20 टीमें लगातार जनपद में सक्रिय रहती हैं। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अब तक 14.65 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें