फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक माह से अधिक समय बीता...शुरू नहीं हुई बड़े नालों की सफाई

विज्ञापन
मोहल्ला बिजलीपुरा ​​स्थित नाला में जमा गंदगी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के बड़े नालों की सफाई का कार्य 15 अप्रैल से 15 मई के बीच किया जाता है लेकिन अब तक शुरुआत ही नहीं हो सकी है। बारिश का मौसम करीब आ रहा है। नालों की समय से सफाई नहीं होने से शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

हर वर्ष नगर निगम की ओर से नाला-नालियों की सफाई पर मोटा बजट खर्च किया जाता है। नालों की सफाई का काम 15 अप्रैल को शुरू होकर 15 मई तक समाप्त हो जाता था। इस बार नगर निगम के निर्माण विभाग की ओर से बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया में काफी देरी की गई।
पिछले सप्ताह टेंडर हुआ है। पिछले वर्ष शहर के 28 बड़े नालों की सफाई का टेंडर 65 लाख रुपये में हुआ था। इस बार टेंडर 89 लाख रुपये में हुआ है। इतना बजट होने के बाद भी अब तक संबंधित फर्म ने नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया है। नाले चोक पड़े हुए हैं। अगर बारिश तेज हो गई तो शहर में भीषण जलभराव की स्थिति हो जाएगी। बड़े नालों की सफाई में करीब एक माह लग जाता है।
विज्ञापन

जून में बारिश होने लगती है। इन हालात में शहर में जलभराव होने की आशंका बढ़ गई है। नालों की सफाई के लिए संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
शहर में नालों की स्थिति
- 28 बड़े नाले

- 155 छोटे नाले

200 आउटसोर्सिंग कर्मचारी लगाए गए छोटे नालों की सफाई के लिए
शहर में करीब 155 छोटे नाले हैं। इनके लिए 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारी लगाए गए हैं। छोटे नालों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। प्रतिदिन एक कर्मचारी को मजदूरी के रूप में 435 रुपये दिए जाते हैं। एक माह का समय छोटे नालों को साफ करने के लिए दिया गया है। इसके अलावा उनको सेफ्टी के लिए अन्य सामान नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। कुल मिलाकर छोटे और बड़े नालों की सफाई में 115 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन


नालों की सफाई नहीं होने की शिकायत आ रही हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द नालों की सफाई शुरू कराकर कार्य पूरा किया जाए।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित नाला में जमा गंदगी। संवाद

मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित नाला में जमा गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें