फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढाईघाट मेले में सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे 100 से अधिक सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत की ओर से गंगा तट ढाईघाट पर आयोजित किए जाने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के अधिकारियों के बीच मेला परिसर में बैठक हुई। इसमें मेले की सुरक्षा को देखते हुए 100 से अधिक सीसी कैमरे लगाए जाने का निर्णय किया गया। भीड़ नियंत्रण के लिए दो वॉच टावर बनाए जाएंगे तो भारी वाहन मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को मेला क्षेत्र में ढाईघाट पर आगमन और प्रस्थान के लिए एक-एक और बाजार क्षेत्र के भीतर दो मार्गों के निर्माण की जानकारी दी गई। बताया गया कि आम जनता के लिए एक बाइपास एवं एक वीआईपी मार्ग का निर्माण किया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए मेला क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए गए हैं तो विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर के माध्यम से 300 ट्यूबलाइट, 400 बल्ब एवं 40 सर्चलाइट लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्य घाटों पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए महिला घाट पर पांच चेंजिंग रूम का निर्माण भी कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक डॉक्टर, एक कंपाउंडर एवं एक वार्ड बॉय की तैनाती दवाइयों सहित की गई है। वहीं पशु चिकित्सा के लिए एक डॉक्टर, एक कंपाउंडर एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 12 गोताखोर 24 घंटे तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग की ओर से रिवर पुलिस एवं स्टीमर की व्यवस्था की गई है।
मेला क्षेत्र में पुरुषों के लिए 50 एवं महिलाओं के लिए 30 शौचालयों के साथ-साथ मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव और निवर्तमान अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विशेष स्नान तिथि
माघ मेले में तीन जनवरी पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी माघी पूर्णिमा एवं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को विशेष स्नान-पूजन संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें