फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरध्वज एक्सप्रेस के इंजन पर गिरा पेड़, इंजन फेल

Mon, 01 Jun 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर/रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज और महोली रेलवे स्टेशन के बीच में मोरध्वज एक्सप्रेस के इंजन पर पेड़ गिर गया। पेड़ ट्रेन के इंजन पर गिरने की वजह से सीतापुर को जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस को करीब तीन घंटे तक खड़ा रखना पड़ा। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और रेलकर्मियों ने ट्रैक से पेड़ को हटाकर रेल यातायात संचालित कराया। इस दौरान यात्री परेशान होने के साथ ही डरे-सहमे बैठे रहे।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब सवा नौ बजे सीतापुर की ओर जा रही महोली एक्सप्रेस के इंजन पर खीरी जिले में नेरी हॉल्ट स्टेशन की किलोमीटर संख्या 47 के पास एक भारी पेड़ गिर गया। इससे ट्रेन को वहां पर रोकना पड़ा। रात में ट्रेन सुनसान स्थान पर रुकने से यात्री घबरा गए। अधिकांश बोगियों में यात्रियों ने गेट और खिड़कियों को लॉक कर लिया।
गार्ड ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशनों को दी। इस पर मैगलगंज थाना पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने में जुट गए। पुलिस के पहुंचने पर रेल यात्रियों का डर दूर हुआ। रोजा के रेल पथ अभियंता ने करीब साढ़े दस बजे पेड़ का मलबा हटवाकर ट्रैक चालू करा दिया। इसके बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इस पर एसएसई लोको सीएल वर्मा रोजा से इंजन लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद करीब सवा 12 बजे ट्रेन को महोली स्टेशन तक ले जाया जा सका।
विज्ञापन



गर्मी और प्यास से व्याकुल रहे यात्री
रात में ट्रेन का इंजन फेल होने की वजह से ट्रेन में बैठे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में रेल यात्री भूख और प्यास से व्याकुल हो उठे। इसके साथ ही सुनसान स्थान पर ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों में डर का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें