फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, रजमान का पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुदा की इबादत का पवित्र महीना रमजान का चांद शुक्रवार को दिख गया। शनिवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में ही रहकर अल्लाह तआला से मुल्क को खतरनाक विषाणु से आजाद करने की दुआ करेंगे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी ने बताया कि तरावीह की नमाज के लिए मस्जिदों में दो-तीन लोग ही जाएंगे, बाकी के लोग घरों रहकर ही अल्लाह तआला की इबादत करें। उन्होंने कहा कि अल्लाहताला से दुआ कर रहे हैं कि कोरोना के संक्रमण से पूरे देश को निजात मिल सके। बताया कि रमजान माह का एक-एक मिनट बहुत क़ीमती होता है।
रमजान रहमत बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पूरे महीने में मुसलमान भूखा प्यासा और बुरे कामों से तौबा कर हर अच्छे से अच्छे कार्य करने के साथ रोजे रखते हैं। शहर काजी सैयद मसूद हसन ने बताया कि शुक्रवार को चांद का दीदार होते ही देश में रमजान के पहले रोजे की तारीख मुकर्रर हो गई। रविवार को सेहरी का समय सुबह 4:04 बजे होगा, जबकि शुक्रवार को रोजा इफ्तार का समय शाम 6:47 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान
सुन्नी--
पहला रोजा इफ्तार
शनिवार, शाम 6.47 बजे
दूसरा रोजा सहरी रविवार, सुबह 4.04 बजे
शिया--
पहला रोजा इफ्तार
शनिवार, शाम 6.53 बजे
दूसरा रोजा सहरी
रविवार, सुबह 3.58 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें