बंडा (शाहजहांपुर)। मानसिक मंदित एक किशोरी को झोलाछाप के यहां से बरामद कर लिया गया। इस मामले में परिवार के लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
बंडा के एक गांव से मानसिक मंदित किशोरी 16 अप्रैल की रात गायब हो गई थी। किशोरी के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी जिस गांव की रहने वाली थी, वहीं से पड़ोस के गांव का रहने वाला झोलाछाप भी गायब था। झोलाछाप की बाइक 17 अप्रैल की सुबह शारदा नहर के किनारे मकसूदापुर से अजोधापुर जाने वाले रास्ते पर खड़ी मिली थी। बुधवार को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि झोलाछाप ही किशोरी को कहीं ले गया है। परिवार के लोगों को किसी ने बताया कि झोलाछाप किशोरी को कहीं ले जा रहा था। जानकारी पर परिवार के लोगों ने घेराबंदी की तो झोलाछाप किशोरी को छोड़कर भाग निकला। परिवार के लोग बिना किसी कार्रवाई के किशोरी को घर ले गए हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।