फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परौर में बढ़ा बंदरों का आतंक, ग्रामीण बेहद परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ जाने से लोग बहुत परेशान हैं। बच्चों और महिलाओं का घरेलू कामो से छतो पर जाना कठिन हो गया है। पलक झपकते ही बंदर छत से घरों के आंगन में उतरकर कपड़े, सब्जियां, रसोई से खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। छतों से भगाने का प्रयास करने पर बंदरों का झुंड आक्रामक हो उठता है।
विज्ञापन

बंदरों की उछलकूद से कच्चे मकानों के छप्पर, छतों की मुंडेर आदि क्षतिग्रस्त हो रही हैं। किसानों को खेतों पर फसल की रखवाली करनी भी मुश्किल हो गई है। जलालाबाद रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कुमार रावत के अनुसार शासनादेश के तहत बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी उनके विभाग से लेकर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें