फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता की आंखों में आंसू: मंडी में फफक कर रोया किसान, कहा- धान नहीं तोला तो ट्रॉली थाने ले जाकर दे देंगे जान

Fri, 17 Oct 2025 02:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के किसान ओमप्रकाश के पिता मेघनाद के नाम गांव में जमीन है। उनका एक ट्रॉली धान पांच दिन से मंडी में सेंटर पर पड़ा है, लेकिन तोल नहीं की जा रही है। जिस वजह से हताश किसान की आंखों में आज आंसू आ गए। 
विज्ञापन
मंडी में किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंडा के गांव कैथ भगौतीपुर के किसान ओमप्रकाश बिना सत्यापन कराए धान भरी ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचे तो मंडी के धर्मकांटे पर रोक लिया गया। इस पर ओमप्रकाश ने कहा कि धान नहीं तोला गया तो वह थाने में जान दे देंगे।

विज्ञापन


ओमप्रकाश के पिता मेघनाद के नाम गांव में जमीन है। उनका एक ट्रॉली धान पांच दिन से मंडी में सेंटर पर पड़ा है, लेकिन तोल नहीं की जा रही है। ओमप्रकाश शुक्रवार को एक ट्रॉली धान और लेकर मंडी पहुंचे तो धर्मकांटे पर टोकन लेने के दौरान उनके धान का सत्यापन नहीं पाया गया। कर्मचारियों ने उनके ट्रॉली बाहर ले जाने को कहा तो ओमप्रकाश ने इन्कार कर दिया और ट्राली धर्मकांटे पर ही खड़ी कर दी। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली हटाने को कहा तो ओमप्रकाश ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच दिन से सेंटर पर एक ट्रॉली धान पड़ा है, उसकी तौल नहीं की जा रही है। आज वह दूसरी ट्रॉली लाए हैं। सत्यापन करना राजस्वकर्मियों का काम है, सत्यापन नहीं किया गया तो इसमें उनकी क्या गलती है? फफक कर रोते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि जबरिया ट्रॉली हटवाई गई तो वह धान भरी ट्राली थाने में ले जाकर थाने में ही जान दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें