शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे की पानी की टंकी में बंदरों के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि बंदरों ने टंकी का ढक्कन खोल दिया और उसके आसपास उछलकूद करते हुए पानी में भी उतर गए। इसी टंकी से नीचे लगे वॉटर कूलर में पानी की आपूर्ति होती है, जिससे यात्री पानी लेते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर एआरएम अरुण कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टंकी का पानी बदलवा कर दोबारा ढक्कन लगवा दिया गया है। संवाद