देवकली। बंदर गांव में दो माह के दौरान करीब 10-12 लोगों को घायल कर चुका है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। खौफजदा महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदर दो माह से उत्पात मचा रहे हैं, लेकिन उनके झुंड में शामिल एक बंदर ज्यादा आक्रामक हो रहा है। वह कई लोगों को काट कर घायल कर चुका है। गांव के सुरेंद्र मोहन शुक्ला, रामनरेश अवस्थी, छोटेलाल, इकरार, समा बेगम, अनुज कुमार, राम प्रकाश, सुड्डू आदि को बंदर काट कर घायल कर चुका है।
उसके डर से लोग ज्यादातर समय घरों के अंदर ही रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी अब तक बंदर पकड़ा नहीं गया है। वन विभाग के रेंजर दिनेश बडोला ने बताया की विभागीय टीम गांव भेज कर बंदर को जल्द पकड़ा जाएगा। संवाद