फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में मोनिका और राघवेंद्र जीते

Thu, 09 Apr 2015 07:03 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएस कॉलेज के शिक्षक-शिक्षा विभाग में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद आयोजन का समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने दोनों दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग किया। समापन पर प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं में बीएड, एमएड और बीटीसी के छात्राध्यापकों ने बैडमिंटन, क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स में भी प्रतिभाग लिया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में मोनिका ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय, युसरा ने तृतीय, बालक वर्ग में राघवेंद्र ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय, आदित्य ने तृतीय स्थान पाया। क्रिकेट में आकाश टीम विजेता और गौरव टीम उप विजेता रही। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय, कुमकुम ने तृतीय, बालिका वर्ग की नीबू दौड़ में कल्पना ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय, वंदना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. एमके वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. रत्ना गुप्ता, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें