फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस की दबिश के बाद छेड़छाड़ के आरोपी ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव

Sun, 12 Mar 2023 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुलिस ने रात में छेड़छाड़ के आरोपी के घर पर दबिश दी थी। उस वक्त वह घर से भाग गया था। सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला।  
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में गमछे का फंदा बंधा हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने रात में उसे पकड़ने के लिए दबिश दी थी। इसके बाद आरोपी घर से भाग गया और आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी देवेंद्र के पुत्र विकास (18) पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। शनिवार रात में सिपाहियों ने विकास के घर पर दबिश दी तो वह मौके से भाग गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह करीब छह बजे विकास का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर गमछे से लटका मिला। 

विकास का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने पुलिस पर दबिश के दौरान तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें