इस बार अरशद नहीं निभाएंगे परशुराम की भूमिका
इसी तरह मोहित कनौजिया इस बार हनुमान जी के रूप में मंच पर दिखाई नहीं देंगे। किन्हीं कारणों से मंचन में नहीं आने के कारण उनकी जगह अंकित अवस्थी हनुमान जी का किरदार निभाएंगे। वहीं कई वर्षों से भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहे अरशद आजाद भी अस्वस्थ बताए गए हैं। उनकी जगह सह निर्देशक मोहम्मद सुहेल सन्यासी परशुराम की भूमिका निभाएंगे। कलाकारों में बदलाव के साथ इस बार रामलीला के मंचन में नए अभिनय और नई ऊर्जा देखने की उम्मीद है। पूर्वाभ्यास के दौरान कलाकार अपने-अपने संवाद और दृश्यों को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
ओसीएफ रामलीला के निर्देशक अंकित सक्सेना ने बताया कि सात अक्तूबर से श्रीरामलीला का शुभारंभ होगा। हर वर्ष की तरह मंचन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। कलाकारों के रोल बदले गए हैं। लाइट के जरिये भी दर्शकों के लिए कुछ नया करेंगे।