महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर फोकस
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। महिला बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साइबर हेल्प-डेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन और साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साइबर अपराधों से संबंधित लीन अमाउंट की स्थिति की समीक्षा कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।