फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए मोहम्मद हसन का चयन

विज्ञापन
पुवायां इंटर कॉलेज में छात्र मोहम्मद हसन को सम्मानित करते प्रिंसिपल।स्रोत : स्कूल - फोटो : mathura
विज्ञापन
पुवायां। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद हसन का राज्य स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

गांव करनापुर निवासी अमीर हमजा खान और नूरी बेगम के पुत्र मोहम्मद हसन पुवायां इंटर काॅलेज में छात्र हैं। आठ अगस्त को हुई जिला स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर मंडल स्तर पर खेलने के लिए चयनित किया गया। 12 सितंबर को पीलीभीत में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में भी हसन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तो चयनकर्ताओं ने राज्य स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयन किया है।
अब वह 17 सितंबर को आजमगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शनिवार को चयन होने की जानकारी मिली तो पुवायां इंटर काॅलेज के प्रबंधक राजीव सिंह, प्रिंसिपल जेपी मौर्या, संजय मिश्रा, पुनीत शर्मा, भुवनेश सिंह चौहान आदि शिक्षकों ने खुशी का इजहार करते हुए छात्र को सम्मानित करते हुए बधाई दी। मोहम्मद हसन ने बताया कि उनके चाचा सुलेमान वॉलीबाॅल खेलते थे और राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें