फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल टावर के टेक्नीशियन की सड़क हादसे में जान गई

विज्ञापन
मेराज खां। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के अमीननगर गांव निवासी बाइक सवार मेराज खां (41) की शुक्रवार रात रोजा थाना क्षेत्र में जीडी गोयनका स्कूल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। भाई शान मोहम्मद ने हादसे की जानकारी के लिए हादसास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे चेक कराने की मांग की है।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार, मेराज खां मोबाइल टावर के टेक्नीशियन थे। उनके अंडर में कई टावर आते थे। शुक्रवार की शाम वह चकझाऊ गांव के लिए जा रहे थे। रोजा थाना क्षेत्र में किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में मेराज खां गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।



सूचना पर पहुंचे परिजन उनकी गंभीर हालत को देख उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी शोएबा बेसुध हो गई। रोजा थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी की कार से टकराया ट्रक, बाल-बाल बचे
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बतलैया गांव के पास शनिवार को दोपहर तिलहर से यहां आ रहे स्थानीय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नवादा निवासी मुन्ना सिंह की कार में पीछे से आया एक ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार मुन्ना सिंह बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि मुन्ना सिंह को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन अभी उनकी ओर से ट्रक चालक के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद

बाइक से टकराकर खाई में पलटी कार, बाइक सवार गंभीर घायल



निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर राघवपुर सिकंदरपुर गांव के पास शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर लौट रहे टिकरी गांव के अनिल संकरी पुलिया के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के किनारे करीब दस फुट गहरी खाई में पलट जाने से उस पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए।



हादसे के दौरान अनिल हेलमेट नहीं लगाए थे। वह सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां अनिल की हालत गंभीर देख डाॅ. नितिन चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



कार में सवार तीनों घायलों ने कॉल कर के अपने परिजनों को शाहजहांपुर से बुला लिया और उनके साथ चले गए। कार सवारों का नाम-पता आदि अभी पुलिस को पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
-
स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत



कलान। क्षेत्र की नरसुइया काॅलोनी निवासी 62 वर्षीय सोनेलाल वर्मा की शनिवार सुबह फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। साथ ही एलडीबी चेयरमैन विनोद गुप्ता व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों के अनुसार, मृतक अविवाहित था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद

मेराज खां। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें