फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चलती ट्रेन में यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपलाइन पर जननायक एक्सप्रेस में लाइन किनारे खड़े चोरों ने रोजा की आईटीआई कॉलोनी निवासी अजय प्रताप के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिरा दिया। मामले में शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। अजय की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को अजय प्रताप शाहजहांपुर से गाजियाबाद जाने के लिए अपने भाई सुरजीत सिंह के साथ जननायक एक्सप्रेस में सवार हुए। प्लेटफॉर्म से ट्रेन चलने पर कुछ ही दूरी पर गेट के पास खड़े होने के कारण काली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने हाथ में डंडा मारकर मोबाइल गिरा दिया। किसी तरह ट्रेन से उतरकर दोनों भाई उसी स्थान पर आए। तभी काली टीशर्ट वाला व्यक्ति भी मिल गया।
दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ। मामले की सूचना पर आरपीएफ भी पहुंची। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलमान बताया। वह ढाका तालाब, मोहल्ला सुभाषनगर का रहने वाला है। काफी प्रयास के बाद भी उसके पास मोबाइल नहीं मिल सका। दोनों भाइयों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने संदेह जताया कि आरोपी ने मोबाइल किसी को दे दिया है। इंस्पेक्टर जीआरपी रमांकर यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके पास से मोबाइल भी नहीं मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें