फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Fri, 12 Sep 2025 10:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक युवक ने धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव किया। इस पर पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ को खेदड़ा। 
विज्ञापन
थाने के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सोशल मीडिया पर धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी से नाराज लोगों ने शुक्रवार रात सदर बाजार थाने का घेराव लिया। नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर धार्मिक पुस्तक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। इसकी शिकायत किए जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। रात करीब नौ बजे कई लोग थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। 

पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा 
थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान आसपास के थानों का फोर्स बुला लिया गया। नोकझोंक के बाद रात करीब दस बजे पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया। 
विज्ञापन


इस दौरान लोग बाइकें छोड़कर भाग गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत थाने पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें