शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने एसई कार्यालय पर धरना दिया। इस बीच ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसई जागेश कुमार को सौंपा। जिसमें संविदा कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
शुक्रवार को धरनास्थल पर हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि श्रमायुक्त के आदेश के अनुसार 18 से 60 वर्ष आयु तक के कर्मचारियों को कार्य करने का आदेश है। विभाग ने कर्मियों को 55 वर्ष आयु पूर्ण होने पर ही निकाल दिया। उन्होंने कार्य करने की आयु 60 वर्ष करने, उपकेंद्र परिचालन एवं लाइन अनुरक्षण का कार्य करने वाले संविदा कर्मियों से वर्क-टू-रूल के तहत कार्य लेने, कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को ईएसआईसी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार पाल, राजेश कुमार, मोहम्मद रफी, मुनीश पाल, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। संवाद