फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी प्रत्याशी राम लड़ैते पाल का पर्चा खारिज

Tue, 16 Feb 2016 08:42 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के चुनाव के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की मंगलवार को कलक्ट्रेट के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जांच की गई। इस दौरान नामांकन कराने वाले रामलड़ैते पाल का नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। इस तरह अब सपा प्रत्याशी अमित यादव और भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर समेत पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रत्याशियों की असली तस्वीर बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उभरेगी।
विज्ञापन

आठ फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीते शुक्रवार को सबसे पहले सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू ने नामांकन कराया था। शनिवार और रविवार को नाम निर्देशन पत्र लेने वाले किसी व्यक्ति ने  नामांकन नहीं कराया, लेकिन सोमवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालों की झड़ी लग गई। सबसे पहले भाजपा उम्मीदवार जेपीएस राठौर ने पार्टी के तमाम नेताओं के साथ कलक्ट्रेट जाकर नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए।
बाद में वैद्यराज के नाम से मशहूर किशन लाल, जगतपाल सिंह, विश्व प्रकाश सिंह और राम लड़ैते पाल ने नाम निर्देशन पत्रोें के एक-एक सेट रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिाकारी कार्यालय में सभी छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच का काम कराया। इनमें रामलड़ैते पाल का पर्चा अधूरा पाया गया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के एक सेट के साथ दस प्रस्तावकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे। जांच से पता चला कि राम लड़ैते पाल के नामांकन पत्र पर सभी दस प्रस्तावकों के नाम अंकित किए गए हैं, लेकिन हस्ताक्षर केवल छह प्रस्तावकों के दर्ज हैं। चार प्रस्तावकों के हस्ताक्षर वाले खाने रिक्त पाए जाने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को शेष बचे पांच प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें