फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक का आरोप- नगर पंचायत निगोही में अमानक कार्यों का कमीशन लेकर हो रहा भुगतान

Tue, 06 Feb 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर की भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने निगोही में विकास कार्यों में गतिरोध पैदा करने का आरोप नगर पंचायत चेयरमैन मनोज वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा, अधिशासी अभियंता और जेई पर लगाया। आरोप है कि गुणवत्ता के विपरीत अमानक कार्य होने के बाद भी कमीशन लेकर कार्यदायी संस्थाओं का भुगतान कर दिया गया। इस बाबत विधायक ने डी़एम को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन

सलोना कुशवाहा ने पत्र में कहा है कि विकास कार्यों में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। नगर पंचायत से अधिकतर कार्य दो संस्थाओं को दिए गए हैं। सभासदों की शिकायत पर स्कूल व सड़क के कार्यों में गुणवत्ता की जांच की गई तो जेई ने स्वीकार किया कि ये कार्य मानक के विपरीत हैं। इस पर कार्रवाई के लिए नगर मजिस्ट्रेट से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। शिकायत के बाद भी 40-45 प्रतिशत कमीशन लेकर भुगतान कर दिया गया। विधायक ने उच्चस्तरीय टीम गठित कर दोषियों के कार्रवाई करने व दोनों संस्थाओं के कार्यों की जांच कराने की मांग की है।


- हमने दो महीने पहले ही वहां का कार्यभार संभाला है। सारे कार्यों के निरीक्षण के पश्चात ही भुगतान किया गया है। विधायक की हर कॉल रिसीव की है। बैठक में होने पर अगर कॉल रिसीव नहीं कर पाए तो बैक कॉल की है। उनके आरोप गलत हैं। - डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन

-
नगर मजिस्ट्रेट ने चेयरमैन से गठजोड़ कर रखा है। कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। पुराने ठेकेदारों का भुगतान करने के एवज में 40-50 प्रतिशत तक कमीशन मांगा जा रहा है। शौचालय का निर्माण कराने वाले ठेकेदार का कई महीने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। - सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें