पुवायां। सूर बाबा मैदान पर खेली जा रही पुवायां क्रिकेट लीग में लठैत इलेवन की टीम ने सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मौसम खराब होने के कारण सोमवार को एक ही मैच खेला गया था।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच बसंतापुर और लठैत इलेवन के बीच खेला गया। बसंतापुर के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले खेलने उतरी लठैत इलेवन की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। संजय ने 32 और बॉबी ने 22 रन का योगदान दिया। बसंतापुर के खिलाड़ी छोटू ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बसंतापुर की टीम 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। निर्मल सिंह ने 32, ईशान ने 25 रन बनाए। लठैत इलेवन के अरविंद ने तीन और बॉबी ने दो विकेट लिए। बॉबी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
क्वार्टर फाइनल मैच में दर्शकों की भारी भीड़ रही। मैच में अंपायरिंग विशाल और आशीष ने की। स्कोरिंग सन्नी सिंह और अनिरुद्ध ने और कमेंट्री सुमित और बंटू ने की। मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।