फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लगवाए पौधे, लोगों ने उखाड़कर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने लगवाए पौधे, लोगों ने उखाड़कर फेंके
विज्ञापन

तिलहर। मंगलवार को ग्राम पंचायत मोहनपुर में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गांव की सरकारी चारागाह की भूमि पर लगभग तीन सौ पौधों का रोपण किया था। रात में कुछ लोगों ने पौधों को उखाड़कर फेंक दिया। ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। विधायक ने भी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने बताया कि पांच जुलाई को विधायक सलोना कुशवाहा ने पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गांव की चारागाह भूमि पर लगभग तीन सौ पौधों का रोपण कराया था। रात के समय कुछ लोगों ने सभी पौधों को उखाड़कर फेंक दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दरोगा को मामले की जांच के लिए भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा है कि ऐसा कृत्य सरकारी योजनाओं की अवहेलना है। पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। किसी भी दोषी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें