फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंंगनबाड़ी सहायिकाओं को विधायक ने बांटे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
ददरौल ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी सहायिका को नियु​क्ति पत्र देते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत : स्व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कांट और जैतीपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कांट में विधायक अरविंद कुमार सिंह ने आंंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और जैतीपुर में विधायक वीर विक्रम सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

कांट। ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में विधायक अरविंद सिंह ने ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ददरौल, भावलखेड़ा, कांट और मदनापुर ब्लॉक के लिए चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। विधायक ने खंड विकास अधिकारी आवास के सौंदर्यीकरण कार्य और कल्याण सिंह स्मृति खेल मैदान का लोकार्पण कर पंचवाटिका में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई। भाजपा नेता संतोष दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, महेश पाल सिंह, मुनेश्वर दयाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जैतीपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक वीर विक्रम सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त, भाजपा नेता राजीव कश्यप, कटरा खुदागंज के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें