शाहजहांपुर। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र देकर बारिश से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज हवा के कारण तैयार खड़ी धान, गन्ना, मक्का, तिल समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
उन्होंने डीएम से राजस्व विभाग की टीम भेजकर फसलों का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही फसल बीमा कराने वाले किसानों की फसलों का सर्वे संबंधित बीमा कंपनी से कराने के निर्देश देने को कहा, ताकि उन्हें बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति मिल सके। संवाद