फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक अरविंद सिंह ने गौतम की बहनों से बंधवाई राखियां

विज्ञापन
विधायक अरविंद सिंह को राखी बांधती गौतम मौर्य की बहन। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कांट। रक्षाबंधन के अवसर पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह शुक्रवार को कमलनैनपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने हत्या के शिकार हुए गौतम मौर्य की बहनों से राखियां बंधवाई। भाई की हत्या के बाद गम में डूबी बहनों ने विधायक को राखियां बांधीं। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्य की 31 जुलाई की रात समीर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले में प्रशासन ने 19 अगस्त को हत्यारोपी समीर के मकान पर बुलडोजर चलवाकर उसे जमींदोज कर दिया था।
गौतम अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। गौतम की तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अविवाहित है। घटना के बाद से ही विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने परिवार की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कराई थी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर विधायक गौतम के घर पहुंचे। बहनों ने भाई को याद करते हुए विधायक की कलाई पर राखियां बांधीं। विधायक ने बहनों और परिवार को अपना मानते हुए जीवनभर साथ देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें