शाहजहांपुर। भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ रक्षा का वादा किया।
शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में बहनों ने चौक और रक्षाबंधन की थाली सजाई। इसके बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उनके माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाते हुए त्योहार की अटूट परंपरा को निभाया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी तो भाइयों ने उपहार और दक्षिणा दी। शहर से लेकर देहात तक भाई-बहनों ने त्योहार मनाया। किसी कारणवश भाई के घर नहीं पहुंच पाने वाली बहनों ने कोरियर व डाक पार्सल के जरिये राखी भिजवाई।
रेलवे स्टेशन पर भी दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग
रेलवे की ओर से आपकी सुरक्षा, संकल्प हमारा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने डाउन लाइन से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट और गार्ड को राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को भी राखी बांधी। कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने और रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इससे पहले संरक्षा एवं रक्षाबंधन पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, सीआईटी टीना राज, सीआरएस अनुराग भारद्वाज, सीबीएस रामबदन आदि मौजूद रहे।
भोर फाउंडेशन के कार्यक्रम में सैनिकों के बांधी गईं राखियां
रक्षाबंधन पर कैंट में भोर फाउंडेशन की ओर से हुए कार्यक्रम में 25 यूपी एनसीसी बटालियन के सैनिकों को राखियां बांधी गईं। फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और उनकी टीम ने राखियां बांधीं। स्वाति ने सैनिकों को राखियां बांधकर मिठाई खिलाई और देश के प्रति उनके त्याग व बलिदान के लिए आभार जताया। सैनिकों ने फाउंडेशन की टीम का अभिनंदन किया।
सना ने फिरोज के बांधी राखी
मीरानपुर कटरा। समाजसेवी फिरोज खान को उनकी मुंहबोली बहन सना सिंह ने राखी बांधकर अनूठी मिसाल पेश की। मुख्य चौराहा स्थित लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य बाजार मार्ग, कटरा-खुदागंज मार्ग, मीरानपुर कटरा-जलालाबाद राज्यमार्ग पर भीड़ रही। राखी, मिठाई व उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। संवाद
छोटा चौक में अपने भाई शौर्य खन्ना को राखी बांधती बहन तन्वी खन्ना। संवाद
छोटा चौक में अपने भाई शौर्य खन्ना को राखी बांधती बहन तन्वी खन्ना। संवाद
छोटा चौक में अपने भाई शौर्य खन्ना को राखी बांधती बहन तन्वी खन्ना। संवाद
छोटा चौक में अपने भाई शौर्य खन्ना को राखी बांधती बहन तन्वी खन्ना। संवाद
छोटा चौक में अपने भाई शौर्य खन्ना को राखी बांधती बहन तन्वी खन्ना। संवाद