गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह बहादुर सिंह, बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा पोहकरापुर से कीर्तन यात्रा निकाली गई।
गुरुद्वारे के बाबा तेजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली गई कीर्तन यात्रा का गुरुद्वारा मुरलीखेड़ा, सिंभुआ, सुंदरपुर, सिकरहना, मानपुर पिपरिया, मिर्जापुर, मोहद्दीनपुर संगत ने मिष्ठान वितरित कर भव्य स्वागत किया। मिर्जापुर गुरुद्वारा में यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने लंगर छका। देर शाम यात्रा के वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। कीर्तन यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। पीछे बस में गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों की लड़ियों से सजाया गया था। साथ में श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कीर्तन यात्रा के दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोमवार और मंगलवार को गुरूद्वारे में दीवान सजाया जाएगा।
यात्रा में जसपाल सिंह, मंजीत सिंह, इकबाल सिंह, वीर सिंह, दिलेर सिंह, निशान सिंह, परमजीत सिंह, साबी सिंह, हरजिंदर सिंह, निर्मल सिंह, बलतेज सिंह समेत इलाकाई संगत का सहयोग रहा।