फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी के नाम पर ठगी की जांच शुरू

Sun, 10 Jan 2016 08:12 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में कैशियर की नौकरी दिलाने के नाम पर करीब सवा दो लाख की ठगी करने के आरोपी दो दोस्तों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेहरामउ दक्षिणी निवासी रामासरे ने पुलिस को बताया कि करीब दस महीने पहले गांव चन्दौरा बहादुरपुर के निवासी अवधेश ने मुलाकात के दौरान उसे बताया कि गांव निवासी उसके साथी सुनील की बैंक में नौकरी लग गई है और यदि कोई अपना आदमी हो तो बताना जुगाड़ से नौकरी लगवा देंगे। बताया कि इसके बाद उसने अपने बेटे विवेक की नौकरी लगवाने की अवधेश से बात की तो उसने बताया कि ढाई लाख रुपयों का इंतजाम करो। इसके बाद उसने दो लाख तीस हजार रुपये अवधेश और सुनील को दे दिए। काफी दिन जब नौकरी के मामले में कोई बात आगे बढ़ती दिखाई नहीं दी तो उसने कहा कि मुझे अब नौकरी नहीं लगवानी और ली हुई रकम वापस कर दें। जब उन लोगों ने टालमटोल की तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है पुलिस ने आरापियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की, बल्कि दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। फिर उसने कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें