फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली में दोस्त के घर मिला लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लापता किशोर दिल्ली में दोस्त के घर मिल गया है। पुलिस के साथ गए परिजन किशोर को लेकर घर आ गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि वह वाहन चलाने की जिद कर रहा था इसलिए उसे मना कर दिया था। इससे वह नाराज हो चला गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रोजा की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा 13 जनवरी की सुबह करीब चार बजे कहीं चला गया। बेटे को काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
बताया कि मोबाइल फोन से सुबह चार बजे नौ हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज के बाद जब लोकेशन ट्रेस की गई तो दिल्ली मिली। वह नाराज होकर चला गया था। अब वापस आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें