फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला के कानों से झुमकी झपटकर भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। महिला के कानों की झुमकी झपटकर बदमाश अपने साथी की स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पुवायां क्षेत्र के गांव उमरसंडा निवासी सुशीला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह रजऊ स्थित टोल प्लाजा के पास ऑटो से उतरकर अपनी बहन बिटाना के घर आदमपुर उत्तरी जा रहीं थीं। गांव नगला लाहौरी में पीपल के पेड़ के पास बने चबूतरे के पास खड़े दो लोगों में एक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

इस बीच एक युवक ने दोनों कानों पर झपट्टा मारकर उनकी झुमकी झपट ली। इसके बाद वह साथी की स्टार्ट खड़ी बाइक पर बैठकर हाईवे की ओर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें