फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस के घेराबंदी करने पर भागे जुआरी, सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने जुआ खेले जाने की सूचना पर देर शाम घेराबंदी की तो जुआरी खेतों से होकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से सात बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव मीरपुर और जेबा के बीच एक बाग में कई जुआरी एकत्र हैं और बड़ा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बाग की घेराबंदी की तो जुआरी गन्ने और मक्का के खेतों की आड़ लेकर भाग निकले। मौके से मिली सात बाइकें पुलिस थाने ले आई है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें